Jaunpur News: श्री आदर्श सेवा समिति ने मेले के सहयोगियों का किया स्वागत

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  श्री आदर्श सेवा समिति ने मेले के सहयोगियों का किया स्वागत


जौनपुर। जनपद में चैत्र नवरात्रि पर पूरे शहर में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर के भण्डारी पुलिस चौकी से प्रारम्भ हुई शोभायात्रा में डीजे, झांकी आदि शामिल रहे। वहीं तमाम सामाजिक संस्थाओं ने मेले में स्टॉल लगाकर राम भक्तों का स्वागत किया। वहीं ओलन्दगंज मोहल्ले के निवासियों ने मिलकर पपड़ी और जलपान की व्यवस्था किया। इसके बाद मां अष्टभुजी सेवा समिति द्वारा आलू दम और जलपान का वितरण किया गया। साथ ही श्री आदर्श सेवा समिति ने भव्य तरीके से सजावट करके लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इसके पहले विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ने रामलला के चित्र पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्ज्वलित किया जिसके बाद मंच का शुभारम्भ किया जहां संरक्षकगण कमल भाटिया, पारसनाथ गुप्ता, अध्यक्ष बंटी साहू, महामंत्री अंकित साहू, कोषाध्यक्ष हिमांशु जायसवाल, उपाध्यक्ष आशुतोष जायसवाल, रजत अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

इसी क्रमें रामनवमी की शोभायात्रा में जितने भी झांकी, डीजे, रोड लाइट की सजावट की गयी थी, सभी को कार्यक्रम समापन स्थल के पास श्री आदर्श सेवा समिति द्वारा ‌मंच पर आमंत्रित करके अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर जयकिशन साहू, शिवेन्द्र अग्रहरि, अंकित गुप्ता, शुभम गुप्ता, शांतनु गुप्ता, किशन साहू, अभिषेक साहू, गोलू कुमार, आशीष अग्रहरी, अभिषेक अग्रहरी, शिवम सोनी, आयुष साहू, गोपाल साहू, राजन सोनकर, अमित अग्रहरि, महेश गुप्ता, आकाश सेठ, दिलीप सेठ, राकेश वर्मा, शिवा गुप्ता, रोहन जायसवाल, पार्थ मिश्रा, पंकज जायसवाल, मुकुल जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!