Jaunpur News: विद्यालय में बच्चों ने खेला रंग-गुलाल, परिसर में दिखा उल्लास का माहौल

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: विद्यालय में बच्चों ने खेला रंग-गुलाल, परिसर में दिखा उल्लास का माहौल


शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के आदर्श शांति शिक्षण संस्थान अम्बेडकरनगर (भादी) तथा आदर्श किड्स प्ले स्कूल परिसर में होली पर बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ रंग-गुलाल खेला। विद्यालय परिसर बच्चों की खिलखिलाहट और रंगों की छटा से सराबोर नजर आया। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपने सहपाठियों के साथ जमकर होली खेली और एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूरे विद्यालय में उत्साह, उमंग और भाईचारे का सुंदर दृश्य देखने को मिला। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सचिन वर्मा एडवोकेट हाई कोर्ट ने बच्चों को सम्बोधित करते हुये कहा कि होली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में उल्लास, उत्साह और खुशियां लेकर आये। उन्होंने सभी अभिभावकों, नगरवासियों, मित्रों और बच्चों को होली की शुभकामनाएं देते हुये प्रेम और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!