जौनपुर। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण “मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना“ की तैयारियों से संबंधित जिलास्तरीय अधिकारियों एवं चार्ज अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शुरू हुआ। प्रशिक्षण में जनगणना कार्य निदेशालय के प्रतिनिधि युवराज गर्ग सांख्यिकीय अन्वेषक ग्रेड द्वितीय ने डिजिटल जनगणना 2027 की नींव सेन्सस मैनेजमेंट एंड मॉनिटरिंग सिस्टम (सीएमएमएस) पोर्टल के बारे में विस्तृत रूप से बताया। जिलाधिकारी ने सभी जनगणना पदाधिकारी को निर्देशित किया कि जनगणना का कार्य शासन की प्राथमिकता में है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानन्द झा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Jaunpur News: दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
मार्च 12, 2026
follow us
.jpg)







