Jaunpur News: शाहगंज में नवरात्र एवं ईद को लेकर हुई बैठक

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  शाहगंज में नवरात्र एवं ईद को लेकर हुई बैठक



चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना परिसर में नवरात्र और ईद-उल-फितर के पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शान्ति समिति की बैठक की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान प्रभारी निरीक्षक तेज, प्रताप सिंह एवं तहसीलदार आशीष सिंह ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष/सभासद अर्पित जायसवाल सुनील अग्रहरि, परवेज अहमद, श्रेयांश मोदनवाल, अरशद खान नगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, अधिशासी अधिकारी, ग्राम प्रधान, मौलवी, धर्मगुरु, मुतवल्ली सहित क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक में अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता, विद्युत, पेयजल एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही सभी से अपील किया कि नवरात्र और ईद के पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचते हुए प्रशासन का सहयोग करें।

adsads

ads

ads



ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!