Jaunpur News: जौनपुर ने वाराणसी मण्डल में लहराया परचम

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  जौनपुर ने वाराणसी मण्डल में लहराया परचम


खेलकूद व सांस्कृतिक समारोह में मिली शानदार सफलता


मो. शोहराब

जौनपुर। 36वीं राज्यस्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक समारोह-2026 में वाराणसी मंडल की ओर से प्रतिभाग करते हुए जौनपुर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर वाराणसी मंडल ने विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस उपलब्धि का श्रेय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल के नेतृत्व, सतत सहयोग और मार्गदर्शन को दिया जा रहा है। उनके निर्देशन में खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने से ही जौनपुर के खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

विजेता ट्रॉफी जिला व्यायाम शिक्षक रवि चन्द्र यादव एवं जिला व्यायाम शिक्षिका प्रियंका सिंह राजपूत के साथ ब्लॉक व्यायाम शिक्षक सुरेश यादव (बदलापुर), सुरेश यादव (रामनगर), राकेश यादव (सुइथाकला), अमित सोनकर (रामपुर) तथा संगीत शिक्षिका ज्योति श्रीवास्तव द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई। वहीं डॉ. पटेल ने सभी व्यायाम शिक्षकों को अंगवस्त्रम भेंट करके सम्मानित करते हुये कहा कि खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।




खेल प्रतियोगिताओं में प्रमुख उपलब्धियां

कबड्डी जूनियर बालक वर्ग में बस्ती मंडल को हराकर प्रथम स्थान, वॉलीबॉल बालिका वर्ग में विंध्याचल मंडल को हराकर प्रथम स्थान, बैडमिंटन बालिका वर्ग एवं क्रिकेट बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। अंशिका यादव ने जूनियर बालिका वर्ग में 100 व 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता जबकि प्राथमिक बालिका वर्ग में नैंसी यादव ने भी 100 व 200 मीटर में स्वर्ण पदक हासिल किया। क्रिकेट बालक एवं कबड्डी प्राथमिक बालक वर्ग में रजत पदक मिला। कुश्ती 32 किग्रा वर्ग में वर्तिका तथा शिवांगी यादव ने 400 व 600 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया।



सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भी रहा दबदबा

लोक नृत्य/लोक गीत तथा एकांकी प्रतियोगिता में जौनपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाया। इस शानदार सफलता पर जनपद में हर्ष का माहौल है और खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है।



ads

ads

ads

ads
ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!