Jaunpur news: लायंस क्लब एवं लियो क्लब का होली मिलन समारोह सम्पन्न

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur news: लायंस क्लब एवं लियो क्लब का होली मिलन समारोह सम्पन्न


चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर में लायंस क्लब एवं लियो क्लब के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा नगर के गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. एस. एल. गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. सुधाकर मिश्रा उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष अरुण पांडेय, जोन अध्यक्ष मनीष अग्रहरि, लियो अध्यक्ष शुभम गुप्ता, लियो संस्थापक अध्यक्ष शशांक गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष रूपेश जायसवाल, डॉ. ज्ञानचंद चंद्रवंशी, प्रवीण श्रीवास्तव, सतीश गुप्ता, मनोज पांडेय, सिम प्रकाश अग्रहरि, अनिमेष अग्रहरि, विजेंद्र अग्रहरि, डॉ. वीर विक्रम सिंह, डॉ. तारीख शेख, मनीष श्रीवास्तव, रोमिल अग्रहरि, पवन साहू, सुरेंद्र तिवारी, डॉ. आलोक सिंह पालीवाल, राजेश चौबे, डॉ. इश्तियाक हाशमी, राहुल राज मिश्रा, रितेश अग्निहोत्री उपस्थित रहे।

वहीं लियो क्लब की ओर से सचिव कार्तिक अग्रहरि, उपाध्यक्ष दीपक अग्रहरि, पवन, आशीष, उज्ज्वल सहित अन्य साथियों की उपस्थिति एवं सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी हुईं जिससे वातावरण पूरी तरह होली के रंग में सराबोर रहा। अंत में आयोजकों ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।



ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!