Jaunpur News: लायंस क्लब शाहगंज खुशबू ने महिलाओं को किया सम्मानित

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: लायंस क्लब शाहगंज खुशबू ने महिलाओं को किया सम्मानित


शाहगंज, जौनपुर। लायंस क्लब शाहगंज खुशबू के तत्वावधान में उदयन एकेडमी स्कूल में जागरूकता एवं सम्मान समारोह किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया जहां महिला सशक्तिकरण को लेकर अपने विचार साझा किये। मुख्य अतिथि नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष गीता जायसवाल ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं अन्य वक्ताओं ने कहा कि महिला दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि महिलाओं की समानता, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक है। इस दौरान महिलाओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किये जिससे पूरा माहौल उत्साह से भर गया। वहीं समाज में अपने कार्यों से पहचान बना रही महिलाओं को सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में गीता जायसवाल, संगीता जायसवाल, जागृति चित्रवंशी, डा. मौलश्री चित्रवंशी, डा. रुचि मिश्रा, रीता सोनी, रानी अग्रहरी, मोहिता जायसवाल, मुक्ता जायसवाल, नीलम अग्रहरी, नेहा अग्रहरी, प्रीति जायसवाल, सविता जायसवाल, रागिनी सोनी, प्रियंशी जायसवाल, श्वेता जायसवाल, विश्वनी जायसवाल, नूपुर अग्रहरी, बिट्टू किनर, डॉली जोशी, अंजू जायसवाल, डॉली जायसवाल, समृद्धि जायसवाल, भूमि सोनी, पूनम उपाध्याय, पंकज जायसवाल, पूजा अग्रहरी, निधि जायसवाल, भूमि जायसवाल, साक्षी अग्रहरी, श्रेया अग्रहरी, निवेदिता जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

अन्त में मंचासीन महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही और आत्मनिर्भर व स्वावलम्बी महिलाओं के कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम में सचिव आराधना अग्रवाल, दीपिका गुप्ता, ज्योति गुप्ता, रंजना सेठ, संजना आदि महिलाएं शामिल रहीं।



ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!