शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। सद्भावना क्लब की बैठक अध्यक्ष डॉ. विवेकानंद मौर्य की अध्यक्षता में हुई जिसका संचालन विकास अग्रहरि ने किया। इस मौके पर पिछले कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी महीनों के लिए सेवा कार्यों का एजेंडा (प्रस्ताव) सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस अवसर पर प्रितेश गुप्ता, अतीत मौर्य, आदर्श वर्मा, विजय अग्रवाल, लोकेश जावा, विकास अग्रहरी, रविकांत जायसवाल, अभिनंदन त्रिपाठी सहित तमाम सदस्य उपस्थित रहे। अंत में अध्यक्ष डॉ. विवेकानंद मौर्य ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाना है।
पूर्व अध्यक्षों ने किया मार्गदर्शन
बैठक में तमाम पूर्व अध्यक्षों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुये नयी टीम को मार्गदर्शन किया। पूर्व अध्यक्षों में लालजी यादव, डॉ. एम.पी. बरनवाल, मधुसूदन बैंकर, मोहम्मद हाफिज, मोहम्मद रजा खान, आशीष साहू, श्रवण साहू, नरसिंह अवतार जायसवाल आदि प्रमुख रहे।
आगामी सेवा कार्यक्रमों का संकल्प (वर्ष 2026)
सदन में चर्चा के बाद निम्नलिखित कार्यक्रमों की घोषणा की गयी। साथ ही उनके संयोजकों को जिम्मेदारी सौंपी गयी। 5 अप्रैल: ईद मिलन समारोह (संयोजक: सोनू कादरी), 16 अप्रैल: पुण्यतिथि पर भोजन वितरण (संयोजक: अजीत मौर्य), 25 अप्रैल: बाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर (संयोजक: डॉ. रसीद खान), 5 मई: रक्तदान शिविर (संयोजक: प्रितेश गुप्ता), 15 मई: पेयजल सेवा (संयोजक: अजीत मौर्य), 31 मई: विश्व तंबाकू निषेध दिवस-हस्ताक्षर अभियान (संयोजक: नागेन्द्र यादव), 5 जून: विश्व पर्यावरण दिवस एवं वृक्षारोपण (संयोजक: जितेन्द्र पाल), 21 जून: विश्व योग दिवस (संयोजक: नागेन्द्र यादव)।
.jpg)









