Jaunpur News: बच्चे ही देश के भविष्य: जेसीआई

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: बच्चे ही देश के भविष्य: जेसीआई


जौनपुर। जेसीआई अध्यक्ष अंजनी प्रजापति की अध्यक्षता में खुशियों के संदूक प्रोजेक्ट के तहत कम्पोजिट विद्यालय परगासपुर में स्टेशनरी और किताबों के वितरण का कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर सैकड़ों बच्चों को जीके बुक सहित स्टेशनरी का वितरण किया गया। यह दोनों बच्चों के पढ़ाई के दौरान बेहद काम में आने वाली है। इस दौरान प्रधानाध्यापक प्रहलाद तिवारी ने बताया कि गरीब बच्चों को स्टेशनरी का वितरण बहुत ही नेक काम है। यह अभावग्रस्त बच्चों का हौसला बढ़ायेगी। वहीं संस्थाध्यक्ष अंजनी प्रजापति ने बताया कि जीके बुक सहित स्टेशनरी बच्चों के ज्ञान अर्जन में बहुत सहायक होते हैं। इस अवसर पर राजीव मिश्र, विद्यालय के बच्चे, अभिभावक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन और आभार सचिव सतीश कुर जायसवाल ने व्यक्त किया।



ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!