Jaunpur News: धूमधाम से मनाया गया चक्रदूत प्रजापति समाज का होली मिलन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: धूमधाम से मनाया गया चक्रदूत प्रजापति समाज का होली मिलन


स्वजातीय बन्धुओं ने एक—दूसरे पर की फूलों की बारिश

शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। नगर के हिन्दी भवन में चक्रदूत प्रजापति समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में फूल की होली खेली गई। राष्ट्रीय ताइक्वांडो 2025 स्वर्ण पदक विजेता विशाल प्रजापति आकर्षण का केंद्र रहे। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि हमारी एकता ही हमारी ताकत है। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी लालचन्द प्रजापति ने कहा कि प्रजापति समाज में प्रतिभा की कमी नहीं है। आने वाले कल में प्रजापति समाज देश की दशा और दिशा तय करेगा।

इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि जेसीआई अध्यक्ष अंजनी प्रजापति, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रजापति विकलेश कुमार, आजमगढ़ सिविल कोर्ट के पूर्व सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता चंद्रभान प्रजापति, रामसूरत प्रजापति, प्रजापति महासभा के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रजापति एडवोकेट, दक्ष आर्मी प्रमुख जनार्दन प्रजापति, चक्रदूत प्रजापति समाज के जिलाध्यक्ष बसंत प्रजापति सभासद ने समाज की एकता पर बल दिया।

सम्मानित किये जाने पर नोटरी अधिवक्ता अरुण प्रजापति, नायब नाजिर तहसील सदर सदानन्द प्रजापति एवं शिक्षक राजेंद्र प्रजापति ने समाज को शिक्षित होने पर जोर दिया। राष्ट्रीय ताइक्वांडो 2025 स्वर्ण पदक विजेता विशाल प्रजापति पर उपस्थित लोगों ने फूलों की बारिश करके सम्मानित किया। वहीं विशाल ने कहा कि देश के लिए समर्पित रहूंगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के पूर्व कोषाध्यक्ष सुधाकर प्रजापति एवं संचालन डॉ. दिनेश प्रजापति ने किया। कार्यक्रम मंत्री पवन प्रजापति ने सफल कार्यक्रम के लिए सभी लोगों को बधाई देते हुए एकजुटता का संकल्प लिया। अन्त में कार्यक्रम आयोजक संस्थापक महेन्द्र प्रजापति ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। साथ ही कहा कि भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक संत रामसुभीख प्रजापति का सपना धीरे—धीरे पूरा हो रहा है। आने वाले समय में देश और प्रदेश की सरकार में प्रजापति समाज का अहम रोल रहेगा।

इस अवसर पर चक्रदूत प्रजापति समाज के संरक्षक चंद्रशेखर प्रजापति, मुन्ना लाल प्रजापति, जिलाजीत प्रजापति, रामकिशुन प्रजापति, महासचिव अजय प्रजापति एडवोकेट, उपाध्यक्ष मोहन लाल प्रजापति, सुरेश चंद्र प्रजापति, संतोष प्रजापति शिकारपुर, ब्रह्मदेव प्रजापति, मुकेश प्रजापति, संगठन मंत्री संजय प्रजापति, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र प्रजापति, प्रचार मंत्री संतोष प्रजापति, नगर महासचिव इंद्र कुमार प्रजापति, नगर उपाध्यक्ष साहेब लाल प्रजापति, राजदेव प्रजापति, भुलई राम प्रजापति, डॉ. योगेंद्र प्रजापति, प्रजापति महासभा के महासचिव राज बहादुर प्रजापति एडवोकेट, संयुक्त मंत्री अरविंद प्रजापति एडवोकेट, रामपलट प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति, आर्यन प्रजापति एडवोकेट, शिवशंकर प्रजापति, तेज बहादुर प्रजापति, राजेश प्रजापति एडवोकेट, सावन प्रजापति, मोहित प्रजापति, कमलेश प्रजापति, पिंटू प्रजापति, रोहित प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति, रामपलट प्रजापति, भुलई राम प्रजापति सहित समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!