जौनपुर। भारत विकास परिषद जनपद शाखा द्वारा शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के शहीद दिवस पर शहीद भगत सिंह पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर उपस्थित सभी सदस्यगणों ने देश की आज़ादी के लिये अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। वहीं शाखाध्यक्ष गणेश साहू ने कहा कि शहीदों का बलिदान हमें राष्ट्रभक्ति, त्याग और समर्पण की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुये समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। अन्त में सभी ने मौन रखकर शहीदों को नमन किया और उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डा. प्रेम कुमार संतोषी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Jaunpur News: भारत विकास परिषद ने शहीद दिवस पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
मार्च 23, 2026
follow us
.jpg)







