Jaunpur News: दूसरे दिन प्रात: प्रार्थना, वन्दन एवं राष्ट्रगान के उपरान्त कराया गया योगाभ्यास

Aap Ki Ummid
follow us


तेजस टूडे ब्यूरो

अजय पाण्डेय

जौनपुर। तिलकधारी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस के दिन प्रातः प्रार्थना, वंदन एवं राष्ट्रगान के उपरांत योगाभ्यास कराया गया। तत्पश्चात चयनित मलिन बस्ती में स्वयंसेविकाओं ने अपने कार्यक्रम अधिकारी डॉ० नीलम सिंह एवं डॉ० चित्रलेखा सिंह के नेतृत्व में साफ सफाई करके लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ ही बताया कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है, इसलिए अपने आसपास स्वच्छता रखनी चाहिए। विभिन्न स्लोगनों जैसे सफाई को अपनाना है। भारत को स्वच्छ बनाना है का नारा लगाते हुए विश्राम स्थल को लौटी फिर सभी स्वयंसेविकाओं ने मिलकर फलाहार बनाया और ग्रहण किया। बौद्धिक सत्र में अजीत जी नांदी फाउंडेशन के अंतर्गत स्वयंसेविकाओं में सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट के बारे में विस्तार से बताया।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!