Jaunpur News: बक्शा में ब्लाक टास्क फोर्स की हुई बैठक

Aap Ki Ummid
follow us

 

Jaunpur News: बक्शा में ब्लाक टास्क फोर्स की हुई बैठक

संचारी रोग नियंत्रण के लिये समन्वित अभियान पर दिया गया जोर


विकास यादव

बक्शा, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक में संचारी रोगों की रोकथाम, दस्तक अभियान तथा एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम को लेकर व्यापक रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता एडीओ आरडी संजय श्रीवास्तव ने किया।

बैठक में बताया गया कि 1 से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा जबकि 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान संचालित होगा। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 14-15 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम हेतु एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी। सहायक शोध अधिकारी अरविंद यादव ने अभियान की विस्तृत रूप—रेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि वेक्टर जनित रोग, संचारी बीमारियां और दिमागी बुखार पर नियंत्रण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार कार्य करने की अपील किया।

अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि ग्राम्य विकास एवं पंचायत, बाल विकास, शिक्षा, पशुपालन, चिकित्सा विभाग के बीच बेहतर समन्वय ही इस अभियान की सफलता की कुंजी है। स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी विभाग टीम भावना के साथ कार्य करें, ताकि प्रभावी रोकथाम और समय पर उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी कामिनी पांडेय, डब्ल्यूएचओ मॉनिटर कृष्णा, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पवन प्रजापति, ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर नितेश यादव, ब्लॉक क्वालिटी कोऑर्डिनेटर देवेंद्र यादव, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर धर्मेंद्र साहू सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


adsads


ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!