Jaunpur News: जौनपुर महोत्सव में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: जौनपुर महोत्सव में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान


संजय शुक्ला

जौनपुर। शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव में जनपद के मास्टर एथलीट्स का सूबे के खेल एवं युवा विकास मंत्री गिरीश चंद्र यादव द्वारा प्रतिभा सम्मान किया गया। सम्मानित होने वाले एथलीट्स में मछलीशहर विकास खण्ड के जिलाजीत यादव, संतोष यादव, कमलेश कुमार, विनय कुमार, करंजाकला विकास खंड के धर्मेश यादव और बरसठी विकास खण्ड के अजित यादव शामिल रहे। ज्ञात हो कि इन खिलाडिय़ों ने विगत एक वर्ष में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हुए 20 से अधिक पदक जीतने में कामयाबी हासिल की है।

उत्तर प्रदेश सरकार से इन खिलाडिय़ों के सम्मानित होने पर जनपद के खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है। सिकंदर बहादुर मौर्य, राज बहादुर समाजसेवी, विजय श्याम यादव, राहुल, संतोष कुमार, प्रकाश चन्द्र, कुंवर सिद्धार्थ, जितेंद्र यादव आदि ने खिलाडिय़ों के सम्मान पर हर्ष व्यक्त किया है।

ads
ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!