Jaunpur news: चौकियां धाम: अष्टमी तिथि में माता रानी का भक्तों ने किया दर्शन-पूजन

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur news: चौकियां धाम: अष्टमी तिथि में माता रानी का भक्तों ने किया दर्शन—पूजन

  • चैत्र माह की अष्टमी तिथि होने से भक्तों की लगी लम्बी कतार

मणि शंकर सैनी

चौकियां धाम, जौनपुर। पूर्वांचल की आस्था का केंद्र शीतला चौकियां धाम में चैत्र माह की अष्टमी तिथि पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी जहां श्रद्धालुओं ने माता शीतला का दर्शन-पूजन करके आशीर्वाद लिया। प्रातःकाल मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात मन्दिर पुजारी मुक्तेश्वर पंडा ने माता रानी का भव्य श्रृंगार करके आरती-पूजन किया।

सुबह से ही भक्तों की लम्बी कतार माता रानी के दर्शन-पूजन करने के लिये देर शाम तक लगी रही। जनपद समेत दूर-दराज क्षेत्र से आये हुये दर्शनार्थियों ने बसिऔरा पूजन सामग्री एकत्रित करके माला, फूल, हलवा, पूरी, गुलगुला, रोट, हल्दी का लेपन करके माता रानी का दर्शन-पूजन किया। 

वहीं मंदिर परिसर के बगल में स्थित पवित्र कुंड में हलवा, पूरी, गुलगुला, रोट आदि चढ़ाने के साथ ही हल्दी का लेपन करके भक्त पूजन करते नज़र आये। चैत्र माह की अष्टमी तिथि होने के कारण दर्शनार्थी अपने नौनिहाल बच्चों का मुण्डन संस्कार कराने के उपरान्त माता रानी का दर्शन पूजन किये। भक्तों की लम्बी कतार माता रानी के दर्शन पूजन करने के लिये लगी रही।

अष्टमी तिथि मौसम परिवर्तन होने के कारण रोग निवारण की माता शीतला को समर्पित है। मान्यता है कि विशेष पूजा से चेचक, बुखार, ज्वर जैसी बीमारियों से सुरक्षा मिलती है। वहीं मन्दिर के बगल में स्थित कालभैरव नाथ मंदिर, मां काली मंदिर में भी भक्त दर्शन-पूजन करते नज़र आये। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर परिसर क्षेत्र में पुलिस पीएसी बल मौजूद रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!