जौनपुर। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने बताया कि खाड़ी देशों में युद्ध से उत्पन्न प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण ईंधन की आपूर्ति पर प्रभाव पड़ा है। सरकार आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उक्त के संदर्भ में जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी अपने संबंधित क्षेत्राधिकारी के साथ अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी पेट्रोल पम्पों पर शांति व्यवस्था भंग न हो तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। साथ ही समस्त जनपदवासियों से यह अपील है कि भ्रामक अफवाहों के आधार पर अनावश्यक ईंधन का संचय न करे, क्योंकि यह एक अत्यन्त ज्वलनशील पदार्थ है। साथ ही संयम बरतते हुये ईंधन का आवश्यकतानुसार समुचित प्रयोग करें।
Jaunpur News: प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते ईंधन की आपूर्ति पर प्रभाव पड़ा: एडीएम
मार्च 26, 2026
follow us
.jpg)






