Jaunpur News: वृद्ध दम्पत्ति से मारपीट का आरोप, बहू व पौत्र पर मुकदमा दर्ज

Aap Ki Ummid
follow us

डा. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में वृद्ध दम्पत्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बहू और पौत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार सरपतहां गांव निवासी 87 वर्षीय मुन्ना लाल ने मंगलवार को पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में अपनी बहू रीता और पौत्र अभिषेक पर मारपीट का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उनके साथ ही नहीं, बल्कि उनकी लगभग 80 वर्षीय पत्नी भानमती के साथ भी मारपीट किया। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद पीड़ित वृद्ध दंपत्ति का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। इसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


ads
ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!