Jaunpur News: सुन्दर काण्ड पाठ के साथ हुआ होली मिलन समारोह

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: सुन्दर काण्ड पाठ के साथ हुआ होली मिलन समारोह


मड़ियाहूं, जौनपुर। होली का पर्व सामाजिक समरसता, सौहार्द, समानता और एकता का संदेश देता है और सुन्दर काण्ड पाठ समाज के संस्कार संकृति और मर्यादा को बताते हैं। जब सुन्दर काण्ड पाठ और होली मिलन कार्यक्रम एक साथ हो तो वह एक अलौकिक और अनोखा कार्यक्रम होता है। उक्त बातें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने ग्रामसभा गौरा बेलवा में भाजपा नेता राजकृष्ण शर्मा के आवास पर सुन्दर काण्ड पाठ और होली मिलन समारोह के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कही। इसके पहले सुन्दर काण्ड गायन टोली ने सुन्दर काण्ड पाठ और भव्य होली मिलन के गीतों से श्रोताओं को मंत्र—मुग्ध कर दिया। उक्त अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक—दूसरे को गुलाल लगाकर और फूलों की होली खेलकर एक—दूसरे को शुभकामना दिया। कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकृष्ण शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज को मजबूती मिलती है।

इस अवसर पर कमला हास्पिटल मछलीशहर के डायरेक्टर डा. आरबी चौहान, संतोष दूबे, आशीष शुक्ला, विनोद सेठ, सुरेन्द्र पाठक, अशोक सिंह, बालकृष्ण शर्मा, जगदीश चौहान, सुधीर पटेल, राजेन्द्र पटेल, नामवर सरोज, रविन्द्र पाठक, अभय यादव, कन्हैया लाल पांडेय, कमलेश सिंह, अनीस सरोज, संजीव गुप्ता, प्रवीण पाण्डेय, अभिषेक रावत, घनश्याम मिश्रा अध्यक्ष अधिवक्ता संघ मड़ियाहूं, कमलेश सिंह, साहब दूबे, पिंटू गुप्ता, अभय यादव, सूर्यबली गौतम, महाबली पांडेय, राज बहादुर यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!