Jaunpur News: वीडियो वायरल दबंगों ने घर का दरवाजा व खिड़की तोड़ी, लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: वीडियो वायरल दबंगों ने घर का दरवाजा व खिड़की तोड़ी, लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला

20 से अधिक लोगों के हमले से 8 घायल, दो की हालत गम्भीर

सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पतहना गांव में नाली की पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर बुधवार शाम दबंगों ने एक परिवार पर हमला बोल दिया। आरोप है कि करीब 20 से अधिक लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से लैस होकर एकजुट हुए और घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान महिलाओं सहित कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि जमीन से जुड़ा विवाद लंबे समय से चला आ रहा है और यह मामला न्यायालय में लंबित है। इसी रंजिश को लेकर बुधवार शाम करीब तीन बजे पड़ोसी पक्ष के लोग एकजुट होकर उनके घर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने घर में मौजूद लोगों को बेरहमी से पीटा और घर के बाहर खड़े वाहनों को भी निशाना बनाया। मारपीट की इस घटना में महेंद्र यादव पुत्र अमल यादव, जय प्रकाश यादव, प्रदीप कुमार, संदीप कुमार, सुषमा, प्रीतम, निर्मला और उर्मिला यादव घायल हो गए। हमलावरों का आक्रोश इतना बढ़ गया कि उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ डाले। इसके अलावा घर के बाहर खड़े चार पहिया वाहन और मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं, घर के बाहर लगे दरवाजे को भी तोड़ दिया गया जिससे भारी नुकसान हुआ है।पीड़ितों का आरोप है कि हमलावरों ने घर के सामने बनी बड़ी नालियों को भी तोड़ दिया जबकि यह मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है।

पीड़ित महेंद्र का आरोप है कि मामला भी हाईकोर्ट में लंबित है। पुलिस की मिलीभगत से विपक्षी आए दिन उनसे मारपीट करते हैं। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गये। घटना की सूचना मिलने पर सराय ख्वाजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजा कला भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका उपचार जारी है।

इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी अमरेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं तोड़—फोड़ किए गए वाहनों को कब्जे में लेकर सराय ख्वाजा थाने पर भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!