Jaunpur News: नवरात्र: छठवें दिन भक्तों ने मां कात्यायनी के स्वरूप में किया दर्शन-पूजन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: नवरात्र: छठवें दिन भक्तों ने मां कात्यायनी के स्वरूप में किया दर्शन-पूजन

  • माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण हुआ मनमोहक एवं भक्तिमय

मणि शंकर सैनी

चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में वासंतिक नवरात्र के छठवें दिन मां दुर्गा के छठवें स्वरुप में भक्तों ने माता रानी का दर्शन पूजन किया। ज्ञात हो कि नवरात्रि के छठवें दिन मां दुर्गा के छठवें स्वरुप में कात्यायनी माता की पूजा की जाती है। माता को विवाह साहस और सफलता की देवी माना जाता है। इस दिन पीले या लाल वस्त्र पहनकर मां को पीले फूल, शहद और भोग अर्पित करें साथ ही 'ॐ देवी कात्यायन्यै नमः' मंत्र का जाप करने से सुख-शांति व विवाह संबंधी समस्त बाधाएं दूर होती हैं।

देवी मां कात्यायनी को ऋषि कात्यायन की पुत्री माना जाता है। जिन्होंने गोधूलि बेला में पूजा स्वीकार की थी। पूजन के दौरान मां को पीले फूल, श्रृंगार की वस्तुएं, कुमकुम, हल्दी और चंदन अर्पित करें। विवाह में देरी या बाधा आ रही हो तो इस दिन मां कात्यायनी को पीली हल्दी की गांठें अर्पित करें। मान्यता है कि छठवें दिन सच्चे मन से आराधना करने से कुंवारी कन्याओं का विवाह जल्द होता है और विवाहित महिलाओं को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है।

देखा गया कि चौकियां धाम में प्रातःकाल 4 बजे मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात माता रानी का भव्य श्रृंगार करके मन्दिर के महंत विवेकानन्द पंडा ने आरती-पूजन किया। मन्दिर खुलने के पहले ब्रम्ह मुहुर्त से ही माता रानी के दर्शन के लिये भक्तों की लम्बी कतार लगी रही। दुर्गा सप्तशती पाठ, वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन, पूजन, जयकारों एवं घण्टों की गूंज से सारा वातावरण मनमोहक एवं भक्तिमय हो गया। कतार में खड़े दर्शनार्थी बारी-बारी से दर्शन-पूजन करते नजर आये। वहीं पूर्वांचल के कोने-कोने से आये श्रद्धालुओं ने मुंडन संस्कार, कढ़ाही, पूजन आदि करके परिवार समेत मां के चरणों में मत्था टेकते हुये सुख, शान्ति, समृद्धि, धन, यश, वैभव की कामना किया।

नवरात्रि के छठवें दिन व्रती महिलाओं ने अपने घर में विधि-विधान से दुर्गा सप्तशती पाठ करके आरती पूजन किया। दूर-दराज से धाम में आने वाले भक्तों का तांता देर शाम तक लगा रहा। दर्शन-पूजन करने के पश्चात दर्शन पवित्र कुण्ड के बगल में स्थित काल भैरवनाथ एवं मां काली मंदिर में भी दर्शन-पूजन किये। सोमवार के दिन होने के कारण भक्तों की लम्बी कतार देर शाम तक लगी रही। सुरक्षा की दृष्टि से मन्दिर परिसर में चौकियां चौकी इंचार्ज राम प्रकाश यादव अपने सहयोगी पुलिसकर्मी एवं पीएसी बल के साथ मौजूद रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!