Jaunpur news: मोतियाबिन्द से ग्रसित मरीजों के आपरेशन के बाद खिले चेहरे

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur news: मोतियाबिन्द से ग्रसित मरीजों के आपरेशन के बाद खिले चेहरे


मोतियाबिन्द आपरेशन से लौटी रौशनी, मरीजों ने अपने जीवन का नया आरम्भ बताया

जौनपुर। लायन्स क्लब मेन द्वारा मंगलवार को मोतियाबिन्द से ग्रसित पाये गये रोगियों को चिन्हित करके वाराणसी भेजा गया था जिनका आरजे शंकरा आई हास्पिटल वाराणसी की नेत्र विशेषज्ञ चिकत्सीय टीम ने उन मरीजों का आधुनिक तकनीक से मोतियाबिन्द ऑपरेशन लेंस प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक किया। उन्हें दवाइयां एवं चश्मे प्रदान करते हुये चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श देकर उन्हें डिस्चार्ज किया गया। गुरूवार को शिविर स्थल कुत्तुपुर तिराहा पर छोड़ा गया जहां लायन्स क्लब के अध्यक्ष सीए राजेशराज गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, डा. चन्द्रकला मौर्य, सचिव योगेश साहू, डा. हस्सान महमूद, संदीप सिंह, अजय कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!