Jaunpur News: द साउथ इण्डियन स्कूल में धूमधाम से मना एनुअल डे, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: द साउथ इण्डियन स्कूल में धूमधाम से मना एनुअल डे, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन


रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा एनुअल डे समारोह, शिक्षा के महत्व का दिया संदेश

चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के समीप सुरिस चौराहा स्थित द साउथ इंडियन स्कूल में वार्षिक उत्सव (एनुअल डे) समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी सजावट और आकर्षक मंच साज-सज्जा से सुसज्जित रहा। कार्यक्रम में अभिभावकों की भारी उपस्थिति ने आयोजन को और भव्य बना दिया।

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि रेव. फादर एंटनी सामी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विशिष्ट स्थिति में फादर अरुल अप्पन, सिस्टर आशा, सिस्टर नीता ने भी सभी छात्रों के अभिनय की सराहना किया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल प्रेयर, उसके बाद छात्राओं ने स्वागत नृत्य किया जिसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। शिविका ने अपनी मां ज्योति के साथ आरना यादव ने अपनी मां रेणु रानी के साथ तथा ऋषभ यादव ने अपनी मां कंचन यादव के साथ आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह की खूब तालियां बटोरीं। कक्षा 3 के बच्चों ने ‘हाई हील्स ते नाचे’ गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। बच्चों की तालमेल और उत्साह ने दर्शकों को मंत्र—मुग्ध कर दिया।

वहीं कक्षा 6 के विद्यार्थियों ने ‘इंपोर्टेंस ऑफ एजुकेशन फॉर लीडर्स’ विषय पर आधारित नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से शिक्षा के महत्व और चुनाव में योग्य नेता चुनने का संदेश दिया। प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। बच्चों की प्रतिभा, अनुशासन और आत्मविश्वास देखने लायक रहा। अभिभावकों ने भी विद्यालय परिवार की सराहना किया।

समारोह में स्वागत भाषण मेनी थॉमस ने दिया। कार्यक्रम का संचालन विनोद गौरव ने प्रभावी ढंग से किया जबकि अंत में टी. थॉमस ने आभार व्यक्त किया। इस आयोजन को सफल बनाने में शिप्रा, रूबी जैदी, संजना, ज्योति, टिवंकल, अरहाना, पम्मी अग्रहरि, आशा यादव, समीक्षा सहित अन्य शिक्षकों व सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!