Jaunpur News: दहेज हत्या मामले में तीन आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: दहेज हत्या मामले में तीन आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में वांछित अपराधियों की तलाश में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान धारा 85, 80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्तों की तलाश में ग्राम ओझापुर (बधनरी) में दबिश दी गई।

दबिश के दौरान पुलिस को घर पर मौजूद तीनों वांछित आरोपी मिल गये। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तारी का कारण बताते हुए मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में जयेश पुत्र शनिराज, राकेश कुमार पुत्र शनिराज तथा सुशीला देवी पत्नी शनिराज निवासी ग्राम ओझापुर (बधनरी) थाना बरसठी शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि तीनों के विरुद्ध थाना बरसठी में धारा 85, 80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव, उपनिरीक्षक अम्ब्रीश सिंह, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र प्रसाद पटेल तथा महिला कांस्टेबल अनुपमा सिंह शामिल रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!