जौनपुर। माइक्रोटेक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस केराकत कैम्पस में माइक्रोटेक कॉलेज ऑफ मैनेजमेण्ट एण्ड टेक्नोलॉजी एवं माइक्रोटेक इन्टरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रो० अजय दुबे (डीन फैकल्टी ऑफ एजुकेशन चीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय जौनपुर), कॉ. पंकज राजहंस (अधिशासी निदेशक माइक्रोटेवा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस), नीरज राजहंस (प्रबंधक भाइकोटेक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस) ने दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वन्दना एवं अतिथियों के स्वागत से किया। कार्यक्रम में माइक्रोटेक कॉलेज "ऑफ मैनेजमेण्ट एण्ड टेक्नोलॉजी एवं माइकोटेक इण्टरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की गयी साथ ही उत्कृष्ट छात्र-छात्राओ एवं शिक्षक गणों को सम्मानित भी किया गया।
संस्था में वार्षिकोत्सव के साथ होली मिलन समारोह का भी आयोजन हुआ। प्रसिद्ध भोजपुरी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। कार्यक्रम में भोजपुरी कलाकार विनय पांडेय, शिल्पी राज, विजय चौहान, पल्लवी सिंह, प्रमिला घोष एवं जितेन्द्र झा ने अपने गीतों और प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों को मंत्र—मुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माइक्रोटेक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंध निदेशक डॉ. पंकज राजहंस ने कहा कि होली प्रेम्, एकता और सौहार्द का पर्व है। उन्होंने होली से जुड़ी पौराणिक कथाओं के महत्व को बताते हुए सभी को शुभकामना देते हुये छात्रों को आशीर्वाद प्रदान किया। संस्थान के प्रबंधक डॉ. नीरज राजहंस ने सभी के साथ गुलाल लगाकर होली की खुशियां साझा करते हुये सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं जिससे पूरा परिसर उत्सवमय हो उठा।
संस्थान के रजिस्ट्रार जयमंगल सिंह ने कहा कि होली का त्योहार भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। वहीं प्राचार्य डॉ. गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से किए जाते है। इस अवसर पर विपुल त्रिपाठी, सुमित सिन्हा, शुभम श्रीवास्तव, अंबुज सिंह, राकेश कुमार, आशीष प्रजापति, नीरज मौर्य, रमेश यादव, उथम बहादुर सिंह, शिवांगी सिंह, उजाला और मुस्कान सिंह सहित संस्थान के अन्य शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
.jpg)







