Jaunpur News: टीडी महिला काजेज में हुआ यातायात जागरूकता कार्यक्रम

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: टीडी महिला काजेज में हुआ यातायात जागरूकता कार्यक्रम


अजय पाण्डेय

जौनपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर के अन्तर्गत तिलकधारी महिला महाविद्यालय में यातायात जागरूकता कार्यक्रम हुआ। सर्वप्रथम माँ सरस्वती जी विवेकानंद जी एवं महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं उनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीलम सिंह व डॉ. चित्रलेखा सिंह के नेतृत्व में स्वयंसेविकाओं की जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को प्राचार्या डॉ. वंदना सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

रैली महाविद्यालय से निकलकर लाइन बाज़ार होते हुए पुलिस लाइन व वाजिदपुर दक्षिणी टी.डी. कॉलेज गेट का भ्रमण करके लोगों को यातायात के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न स्लोगन जैसे “वाहन तेज़ मत चलाओ, मंज़िल आख़िरी मत बनाओ “व “सावधानी हटी दुर्घटना घटी “इत्यादि अपनी और समाज के लोगों का जीवन सुरक्षित रखने का संदेश देते हुए पुनः महाविद्यालय में आकर रैली की समाप्ति किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनूप सिंह सहित महाविद्यालय की प्राध्यापिकाओं का विशेष सहयोग रहा।



ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!