Jaunpur News: पुराने जमीनी विवाद में दो लोग गिरफ्तार

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  पुराने जमीनी विवाद में दो लोग गिरफ्तार


बीके सिंह

सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के उतरगावां गांव में मंगलवार को पुराने ज़मीनी विवाद में दो पक्षों में बवाल होने लगा। मामला काफी बढ़ने लगा। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी योगेंद्र मौर्या पुत्र जिया लाल मौर्य तथा राज बहादुर मौर्य पुत्र स्व. कतवारू मौर्या के बीच काफी दिनों से भू विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष मारपीट पर आमादा थे। इसकी सूचना थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल को मिली तो उन्होंने हल्का एसआई को मयफोर्स मौके पर भेजकर दोनों को गिरफ्तार करवाया। वहीं इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष श्री शुक्ल ने बताया कि दोनों का शांति भंग में चालान न्यायालय भेज दिया गया है।



ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!