Jaunpur News: हरदीपुर न्याय पंचायत में हुई शिक्षक संकुल बैठक, नामांकन व गुणवत्ता पर दिया गया जोर

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: हरदीपुर न्याय पंचायत में हुई शिक्षक संकुल बैठक, नामांकन व गुणवत्ता पर दिया गया जोर


मो. शोहराब

जौनपुर। न्याय पंचायत हरदीपुर के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय प्यारेपुर में मंगलवार को शिक्षक संकुल की बैठक हुई जिसका शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ जिससे कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह शैक्षिक और प्रेरणादायी बन गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के बच्चों द्वारा आत्मपरिचय एवं प्रेरणा गीत की प्रस्तुति से हुई जिसने उपस्थित शिक्षकों और अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने शिक्षा के प्रति उनके उत्साह और आत्मविश्वास को दर्शाया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिक्षक संकुल कमलेश सिंह ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधार, छात्र नामांकन में वृद्धि एवं विद्यार्थियों के ठहराव (रिटेंशन) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा किया। साथ ही कहा कि प्रत्येक शिक्षक की जिम्मेदारी है कि वह अपने विद्यालय में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करें और उन्हें निरंतर विद्यालय से जोड़े रखें। उन्होंने विद्यालयों को ‘निपुण’ बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रिंट-रिच सामग्री, शिक्षक संदर्शिका तथा टीएलएम किट के प्रभावी उपयोग पर विशेष बल दिया। साथ ही शिक्षकों को नवाचारपूर्ण शिक्षण विधियों को अपनाने और बच्चों के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया।

बैठक में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों ने भी अपने अनुभव साझा किए तथा शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के सुझाव दिए। इस दौरान शिक्षकों के बीच आपसी समन्वय एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर शिक्षक संकुल कमलेश सिंह, शिव प्रकाश मौर्य, बृजेश पांडेय, अरुण उपाध्याय, अध्यापिका नीतू, प्रतिमा गुप्ता सहित न्याय पंचायत हरदीपुर के सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं संकुल सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में सभी शिक्षकों ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधार एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!