Jaunpur News: प्रधानमंत्री जी को भेजने वाली याचिका पर हस्ताक्षर अभियान शुरू

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: प्रधानमंत्री जी को भेजने वाली याचिका पर हस्ताक्षर अभियान शुरू


जौनपुर। केन्द्रीय वेतन आयोग के गजट नोटीफिकेशन में पेंशनर्स के टर्म्स रिफरेन्स सहित अन्य दस सूत्रीय मांगो के सम्बन्ध सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे आंदोलनात्मक कार्य क्रम के अनुसार प्रधानमन्त्री को भेजी जाने वाले हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ जनपद अध्यक्ष सीबी सिंह के नेतृत्व में शुरू किया गया। अभियान का शुभारंभ करते हुए जनपद अध्यक्ष ने संगठन के 10 सूत्रीय मांग से सभी को अवगत कराते हुए बताया कि वित्त बिधेयक 2025 मे तिथि के आधार पर विभेद पैदा करने बाले अंश को हटाते हुए 01-01-2026 के पुर्व के पेंशनर्स कोआठवे वेतन आयोग की सीमा मे लाये जाने, गजट नोटीफिकेशन 29-8-2008 में प्रकाशित संकल्प केअनुसार मूल्य सूचकांक के अनुसार डीए/डीआर दिया जाय। पेंशन को नान कन्ट्रीब्यूटरी अन फण्डेड का उल्लेख वापस लेकर उच्चतम न्यायालय के पूर्ण पीठ के निर्णयानुसार लम्बी सेवा अवधि का लम्बित बेतन है, के अनुसार पुरानी पेंशन वहाल किया जाय, पेंशन राशिकरण की कटौती दस वर्ष पर बन्द किया जाय, पेंशन को को आयकर मुक्त किया जाय, आदि 10 सूत्रीय मांग के समर्थन में पेंशनर्स हस्ताक्षर याचिका भेजकर मांग को पूरी करने की मांग करेंगे।

हस्ताक्षर अभियान में कृपाशंकर उपाध्याय, कृष्ण कुमार तिवारी, इं. प्रमोद सिंह, राजेश श्रीवास्तव, इं. मदन मोहन सोनकर, शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, चन्द्रशेखर सिंह, इं. राजेन्द्र प्रसाद, मुकुन्द लाल उपाध्याय, गंगा प्रसाद चौबे, लालचंद यादव, रामचन्द्र यादव, केआर सोनकर आदि शामिल रहे।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!