Jaunpur News: महिलाओं की उन्नति से ही राष्ट्र की प्रगति समभव: जेसीआई

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: महिलाओं की उन्नति से ही राष्ट्र की प्रगति समभव: जेसीआई


शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। जेसीआई जौनपुर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया। सागरिका चक्रवाल एवं शानवी जायसवाल द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ जिसके बाद पूर्व चेयरपर्सन प्रीति जायसवाल ने आस्था पाठ पढ़ा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मनोरमा मौर्य अध्यक्ष नगर पालिका परिषद और विशिष्ट अतिथि कंचन पांडेय महिला चौकी प्रभारी रहीं। स्वागत भाषण चेयरपर्सन सीमा चक्रवाल ने दिया।

मुख्य अतिथि ने महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया तो विशिष्ट अतिथि ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि किसी से भी डरने की आवश्यकता नहीं है। संस्था की कोऑर्डिनेटर श्रद्धा जायसवाल ने महिलाओं के सशक्तिकरण और महिलाओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार पर चिंता जाहिर किया। सदस्य/ग्राम प्रधान ज्योति यादव ने सरकार की तरफ से महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया। अलग-अलग क्षेत्र से उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं क्रमशः चिकित्सा जगत से डा. शैली मोहन निगम, राजनीतिक क्षेत्र से मेनका सिंह, मिस यूपी विजेता खुशबू प्रजापति, व्यवसायिक जगत से अनीता प्रजापति को मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर सोनी जायसवाल, मंजू जायसवाल, किरण सेठ, कंचन पांडेय, प्रीति जायसवाल, सीमा अग्रहरि, रविंदर कौर, नीतू सिंह, जेसीरेट सचिव सुधा जायसवाल, रेणुका सोनी, नेहा प्रजापति, हर्षिता मौर्या, प्रगति मिश्रा, चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ राम सूरत मौर्य, निवर्तमान अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव, संस्थाध्यक्ष अंजनी प्रजापति, सचिव सतीश जायसवाल, संतोष मेडिकल, श्रेष सेठ, इंद्रजीत मौर्य की उपस्थिति से कार्यक्रम में चार चांद लग गया। इसके बाद अतिथियों को संस्था द्वारा स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अर्चना सिंह ने किया। अन्त में चेयरपर्सन सीमा चक्रवाल ने सभी के प्रति आभार जताया।



ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!