Jaunpur News: तेज रफ्तार का कहर

Aap Ki Ummid
follow us

ट्रक की टक्कर से मासूम की हुई दर्दनाक मौत, चालक पर मुकदमा दर्ज

आशीष मौर्य/सोनू गुप्ता

नेवढ़िया, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली। जवनशीपुर-जमालापुर बाबतपुर मार्ग पर हुए इस हादसे से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

बताया जा रहा है कि ग्राम सिरौली निवासी मोहर्रम अली पुत्र नूर मोहम्मद ने थाना नेवढ़िया में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी 10 वर्षीय भांजी नगमा पुत्री टीपू अली निवासी ग्राम मऊ रामशाला थाना सुरियावां जनपद भदोही, अपनी मां के साथ शहीद बाबा के मजार पर जा रही थी। जैसे ही वह सड़क पार कर रही थी तभी तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक मैनेजर यादव, निवासी बड़की पट्टी कला थाना अहिरौरा जनपद मिर्जापुर, वाहन को अत्यधिक तेज गति और लापरवाही से चला रहा था जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना के बाद परिजन गंभीर रूप से घायल नगमा को तत्काल उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। इस हृदयविदारक घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है।

पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना नेवढ़िया में धारा 281/106(1) बीएनएस के तहत आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। थाना प्रभारी के निर्देश पर उपनिरीक्षक सुग्रीव प्रसाद गुप्ता को मामले की विवेचना सौंपी गई है जो पंचायतनामा सहित सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटे हैं। चौकी प्रभारी सुग्रीव प्रसाद गुप्ता ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिये हैं।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!