Jaunpur News: ज्ञाना इण्टरनेशनल प्ले स्कूल में बच्चे किये गये पुरस्कृत

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: ज्ञाना इण्टरनेशनल प्ले स्कूल में बच्चे किये गये पुरस्कृत


चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित ज्ञाना इण्टरनेशनल प्ले स्कूल शाहगंज में अभिभावक-शिक्षक बैठक हुई जहां अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान वार्षिक परीक्षाफल का वितरित हुआ जहां अपने कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्ले ग्रुप में रक्षित, अयांश एवं कृशिका, नर्सरी में समृद्धि, अलीना, आश्वी, ज्ञाना जूनियर में अविका, काश्वी, आयु तथा ज्ञाना सीनियर में सार्थक, विराज, आरुष ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

इसके अतिरिक्त वर्ष भर विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के आधार पर काव्यांश, अदिति, आरुष, पीहू, इशिका, शाश्वत, अक्षत, ध्रुविन, सार्थक एवं विराज को भी पुरस्कृत किया गया। प्रधानाध्यापिका डॉ. अनामिका मिश्रा ने सभी बच्चों को बधाई देते हुये उज्ज्वल भविष्य की काम किया तो निदेशक दिवाकर मिश्र ने अभिभावकों का विद्यालय पर विश्वास बनाये रखने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिक्षिका सिमरन, ज्योति, रागिनी, स्नैना, रिशु, स्टाफ सदस्य मंजू, रीना, अजय आदि उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!