Jaunpur news: डीसीएम की चपेट में आने से बालिका की हुई मौत

Aap Ki Ummid
follow us

डा. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सारी जहांगीरपट्टी मोड़ के पास सड़क पार करते समय डीसीएम की चपेट में आने से 6 वर्षीय बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार बेनीपुर सड़हरा निवासी सीमा पत्नी दुर्गा प्रसाद अपनी दो पुत्रियों साक्षी और गौरी के साथ खरीदारी करने शाहगंज गई थीं। शाम को वह ऑटो रिक्शा से वापस लौटीं। 

उक्त स्थान पर ऑटो से उतरकर जब वह चालक को किराया दे रही थीं तभी उनकी छोटी पुत्री गौरी सड़क पार करने लगी। इसी दौरान सूरापुर की तरफ से शाहगंज जा रही तेज रफ्तार डीसीएम की चपेट में आ गई और कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आस—पास मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया जिससे चालक ने वाहन रोक दिया। हालांकि मौके पर मची अफरा-तफरी का फायदा उठाकर वह वहां से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेते हुए बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!