Jaunpur News: आंखों की न करें अनदेखी, रखे सुरक्षित: डा. देवेन्द्र

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: आंखों की न करें अनदेखी, रखे सुरक्षित: डा. देवेन्द्र

 

बहाउद्दीनपुर में निःशुल्क नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़

तमाम नेत्र रोगियों का हुआ परीक्षण

विकास यादव

नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के बहाउद्दीनपुर गांव में रविवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में पहुँचे एम्स नई दिल्ली के चिकित्सक रहे नेत्र सर्जन एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेन्द्र यादव ने शिविर में सैकड़ों मरीजों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण करके उचित सलाह देते हुए दवा भी दिया। डॉ. देवेन्द्र ने कहा कि आखों की देखभाल हमें स्वयं करनी होगी। स्वस्थ खानपान ही नेत्र रोगियों का सर्वोत्तम इलाज है। निर्धारित उम्र के बाद आँखों की रोशनी का विशेष देखभाल की जरूरत पड़ती है। जीवन के 50 वर्ष के बाद मोतियाबिंद जैसी व्याधि के कारण तमाम लोग दृष्टिहीन हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें समय रहते लेंस प्रत्यारोपण अवश्य करवाना चाहिए। उन्होंने रोगियों को नियमित आहार-विहार तथा चिकित्सकों द्वारा दिए गए नियमों का पालन करना चाहिए। इस दौरान अवसर पर आयोजक/ग्राम प्रधान विजय भारत यादव, जितेन्द्र यादव, सुरेन्द्र यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!