Jaunpur News: रंगों की उमंग में डूबा शाहगंज, धूमधाम से मनायी गयी होली

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: रंगों की उमंग में डूबा शाहगंज, धूमधाम से मनायी गयी होली

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर सहित आस—पास के क्षेत्रों में रंगों का पर्व होली पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही लोग घरों से निकलकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते हुए होली की शुभकामनाएं देते नजर आए। मोहल्लों, चौराहों और गलियों में रंगों की मस्ती और उल्लास का माहौल बना रहा। होली पर युवाओं की टोलियां ढोल-नगाड़ों और गीत-संगीत के साथ जश्न मनाती दिखाई दीं। लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर गले मिलते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में भी त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। नगर के कई स्थानों पर होली मिलन समारोह का आयोजन भी किया गया जहां लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। वहीं घरों में भी परिवार के साथ रंगों की होली खेली गई और लोगों ने इस खुशी के पल को सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो के माध्यम से साझा किया।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!