किसानों को दी गयी आधुनिक खेती की जानकारी
खेतासराय, जौनपुर। विकास खंड शाहगंज सोंधी के सभागार में शुक्रवार को भारत सरकार द्वारा आयोजित एग्रीकल्चर एंड रूरल ट्रांसफॉर्मेशन वेबिनार का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री के बजट संबोधन और कृषि क्षेत्र से जुड़ी नई नीतियों की जानकारी किसानों व कृषि कर्मियों को दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह तथा विशिष्ट अतिथि किसान नेता रामधारी बिन्द रहे। उन्होंने उपस्थित किसानों को कृषि क्षेत्र में लागू की जा रही नई योजनाओं और आधुनिक तकनीकी पहल के बारे में विस्तार से बताया।
इस दौरान किसानों और कर्मचारियों को मौके पर ही EPCS (इवेंट पार्टिसिपेंट्स काउंट सिस्टम) मोबाइल ऐप भी डाउनलोड कराया गया। सहायक विकास अधिकारी (कृषि) धर्मेंद्र सरोज ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से विभागीय कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग अब रियल टाइम में फोटो और जीपीएस लोकेशन के साथ की जाएगी जिससे पारदर्शिता और कार्यक्षमता बढ़ेगी। कार्यक्रम में प्राविधिक सहायक पंकज कुमार और सुरेश यादव ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर एडीओ पंचायत दीपक यादव, बीटीएम शमशाद अहमद, अश्वनी कुमार, उजागिर यादव, सफर सहित बड़ी संख्या में कृषि आजीविका साखियां और किसान मौजूद रहे। प्रगतिशील किसान बृजेश यादव, दयाराम यादव, प्रमोद बिन्द, रामरतन समेत कई किसानों ने कार्यक्रम में भाग लेते हुए बजट में कृषि क्षेत्र के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के प्रावधानों की सराहना किया।
.jpg)







