Jaunpur news: आशा/आशा संगिनी कर्मचारी संगठन की नयी इकाई गठित

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur news: आशा/आशा संगिनी कर्मचारी संगठन की नयी इकाई गठित


रामनगर ब्लाक में सैकड़ों बहनों की रही सहभागिता

अजय पाण्डेय

जौनपुर। जनपद के रामनगर विकास खण्ड में भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश से संबद्ध आशा/आशा संगिनी कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश की रामनगर ब्लॉक इकाई का गठन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सैकड़ों की संख्या में आशा एवं आशा संगिनी बहनों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही जिससे कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत प्रेरणादायी, ऊर्जावान और संगठनात्मक एकता से परिपूर्ण रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन की जिलाध्यक्ष निर्मला शर्मा ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री एवं भारतीय मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस मौके पर अपने प्रेरणादायी संबोधन में विवेक जी ने आशा एवं आशा संगिनी बहनों के त्याग, समर्पण और समाज के प्रति उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि गांव-गांव में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में आशा बहनों का योगदान अतुलनीय है। संगठित शक्ति ही कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम है। आशा व आशा संगिनी बहनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि भारतीय मजदूर संघ सदैव उनके सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की लड़ाई में मजबूती से साथ खड़े रहेंगे। उनके ओजस्वी उद्बोधन से उपस्थित बहनों में नया उत्साह और संगठन के प्रति विश्वास देखने को मिला। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री विजय लक्ष्मी शर्मा ने किया।

ये चुने गये पदाधिकारीगण

ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी, कार्यवाहक अध्यक्ष संगीता सिंह, ब्लॉक मंत्री सुजाता मौर्या, कोषाध्यक्ष दीपावली देवी, उपाध्यक्ष शिव देवी, उप मंत्री आशा देवी चुनी गयीं। वहीं सदस्य के रूप में संजू देवी, निर्मला देवी, श्रीमती रीता, श्रीमती सरिता एवं श्रीमती ममता को सर्वसम्मति से चुना गया। अंत में सभी नवचयनित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आशा/आशा संगिनी बहनों के अधिकार, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए संगठित होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!