Jaunpur News: एबीएसए के मार्गदर्शन में कस्तूरबा की छात्राओं ने किया कोतवाली भ्रमण

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: एबीएसए के मार्गदर्शन में कस्तूरबा की छात्राओं ने किया कोतवाली भ्रमण


मिशन शक्ति में छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली की मिली जानकारी, बढ़ा आत्मविश्वास

चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। “बेटी सशक्त होगी तभी समाज सुरक्षित और समृद्ध होगा” के संदेश के साथ मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने बुधवार को स्थानीय कोतवाली का शैक्षणिक भ्रमण किया। एबीएसए बसंत शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को जागरूक बनाना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना रहा।

भ्रमण के दौरान छात्राओं ने पुलिस कार्यप्रणाली को करीब से समझा और विभिन्न विभागों का अवलोकन किया। कार्यक्रम मिशन शक्ति अभियान के छठवें चरण के अंतर्गत आयोजित किया गया जिसमें बालिकाओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों तथा सुरक्षा संबंधी पहलुओं के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान छात्राओं में उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिली।

कोतवाली पहुंचने पर प्रभारी निरीक्षक टी.बी. सिंह ने छात्राओं का स्वागत किया और उन्हें महिला हेल्पलाइन नंबर, प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया, साइबर अपराध से बचाव एवं पुलिस की कार्यशैली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्राओं ने भी उत्सुकता के साथ प्रश्न पूछे जिनका अधिकारियों ने सरल भाषा में उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा शांत किया।

भ्रमण के दौरान छात्राओं को महिला हेल्प डेस्क, कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कराया गया। वहीं कोतवाल टी.बी. सिंह ने अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समाज सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को प्रेरित किया। विद्यालय की वार्डन एकता नीलम ने बताया कि इस भ्रमण से छात्राओं के आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है और उन्हें पुलिस सेवा में जाने की प्रेरणा मिली है।

ads
ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!