Jaunpur News: सर्राफा एसोसिएशन ने किया होली मिलन व सम्मान समारोह

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: सर्राफा एसोसिएशन ने किया होली मिलन व सम्मान समारोह


शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन का 29वां होली मिलन व सम्मान समारोह नखास स्थित एक गार्डेन में हर्षोल्लास के साथ हुआ जहां एसोसिएशन के संरक्षक ने कहा कि होली समाज में समरसता को बढ़ावा और आपसी द्वेष मिटाता है। इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन अग्रवाल ने कहा कि होली प्रेम और सद्भावना का पर्व है। अध्यक्ष राजकुमार सेठ ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से आपसी सौहार्द्र को बढ़ावा मिलता है। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली आपसी गिले शिकवे दूर कर एक दूसरे को गले लगाने का पर्व है।

इस दौरान अध्यक्ष राजकुमार सेठ व महामंत्री मधुसूदन बैंकर ने संरक्षकगण दयाराम सेठ, प्रवीण सेठ, अरविंद बैंकर के अलावा एसोसिएशन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए गौतम सोनी, बंशीधर वर्मा, निरंजन वर्मा, नीरज साहू, संजय माहेश्वरी, शम्भूनाथ सोनी, रमेश सेठ, विनोद साहू, आशीष सोनी, मनीष सोनी को माल्यार्पण व अंगवस्त्रम भेंट करके सबका सम्मान किया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण मनोज सोनी कोमल ग्रुप की शानदार प्रस्तुति रही। गायक मनोज सोनी, पारूल नन्दा सहित अन्य कलाकारों ने फागुनी होली गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण में भांग घोलने का भरपूर प्रयास किया। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर व फूलों की होली खेलकर एक—दूसरे को बधाई दिया।

इस मौके पर आये लोगों का स्वागत महामंत्री मधुसूदन बैंकर ने किया तो कार्यक्रम संयोजक प्रियम वर्मा ने सभी कलाकारों का‌ विशेष रूप से उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विनोद सेठ, मनोज वर्मा, राजीव सेठ, सन्तोष सेठ, विनय बरौतिया, अजीत सोनी पत्रकार, राजकुमार सेठ, विष्णु सेठ गुड्डू, संजय साहू एडवोकेट, बम्हेश शुक्ला, इं. कृष्ण कुमार जायसवाल प्रतिनिधि खेलकूद मंत्री गिरीश चन्द्र यादव, व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल, विष्णु सेठ सभासद, शिवम् बरनवाल, संदीप प्रधान, मुन्ना लाल अग्रहरि, घनश्याम साहू, नीरज शाह, विवेकानन्द मौर्य, हर्ष माहेश्वरी, महेंद्र देव विक्रम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अन्त में कार्यक्रम संयोजक ने सभी के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।



ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!