बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के सिरकोनी गांव में बुधवार को हत्या के एक आरोपी की एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दिया। घटना के बाद शव को घटनास्थल से लगभग एक किमी दूर बन्दीपुर गांव में लाकर लाश को फेंक दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जलालपुर के संघईपुर गांव निवासी आशीष उर्फ चिघडू चौहान पुत्र अरविंद चौहान बन्दीपुर के पास शराब ठेके के पास मौजूद था। उसी समय एक दर्जन से युवक वहां पहुंच गये। उन लोगों ने उसे दौड़ा लिया। वह जान बचाने के लिए वहां से भाग करके सिरकोनी गांव में घुस गया। वह गांव के कई घरों में घुसके जान बचाने का प्रयास किया परन्तु हत्या के लिये आशीष चौहान को दौड़ा रहे युवकों की धमकी से लोग सहम गये
अंत में गांव के गुल्लू मौर्य के घर के पीछे के मड़हे में हत्यारों ने आशीष के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। उसे कई चाकू मारा गया। वह लगभग मौके पर ही मर चुका था। गांव वालों के काफी शोर मचाने पर हत्यारे आशीष की लाश को उठाकर बन्दीपुर गांव से हाइवे पर जाने वाले सड़क पर फेंककर भाग गये। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी गजानन्द चौबे, उपनिरीक्षक सुजीत ओझा मयफोर्स मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
अपने ननिहाल में रहता था मृतक
सिरकोनी गांव में बुधवार को आशीष उर्फ चिघडू चौहान की हत्या हो गयी। वह इस समय हत्या के मुकदमे के दौरान जमानत पर बाहर आया हुआ था। वह अपने ननिहाल मड़ियाहूं में रहता था। वह बुधवार को बन्दीपुर के पास आया हुआ था। उसके आने की सूचना पर ही उसके हत्यारों ने मौके पर जाकर उसकी हत्या कर दिया।
.jpg)







