Jaunpur news: रघुवीर स्वायत्त शासी महाविद्यालय की परीक्षाओं के परिणाम घोषित

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur news: रघुवीर स्वायत्त शासी महाविद्यालय की परीक्षाओं के परिणाम घोषित

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित रघुवीर स्वायत्त शासी महाविद्यालय थलोई भिखारीपुर कला के विभिन्न पाठ्यक्रमों के सेमेस्टर की परीक्षाओं का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डा. अभिषेक मिश्रा ने बताया कि सत्र 2025-26 से महाविद्यालय ऑटोनोमस होने के पश्चात् अपनी सेमेस्टर परीक्षाएं स्वयं सम्पन्न किया जिसका परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया। 

बीए प्रथम सेमेस्टर, एमए गृह विज्ञान प्रथम सेमेस्टर, एमए हिंदी प्रथम सेमेस्टर, एमए समाज शास्त्र प्रथम सेमेस्टर एवं बी0एड0 प्रथम सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित किया गया। घोषित परिणामों की मार्कशीट छात्र एवं छात्राएं अपने रोल नम्बर के माध्यम से महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के रिजल्ट पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। महाविद्यालय के प्रबन्धक डा. जय प्रकाश तिवारी ने महाविद्यालय के ऑटोनोमस होने के पश्चात् प्रथम परीक्षाफल में उत्तीर्ण सभी छात्र—छात्राओं को बधाई दिया।



ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!