Jaunpur News: लायंस क्लब क्षितिज ने महिलाओं को किया सम्मानित

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: लायंस क्लब क्षितिज ने महिलाओं को किया सम्मानित


अजय पाण्डेय

जौनपुर। लायंस क्लब क्षितिज ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने तथा समाज में अग्रणी भूमिका निभाने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा तथा समाज और परिवार में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि करंजाकला ब्लॉक प्रमुख पूनम यादव रहीं। विशिष्ट अतिथि नरेंद्र कौर भाटिया (उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल होने वाली प्रथम महिला टुकड़ी की सदस्य एवं सेवानिवृत्त थानाध्यक्ष) तथा डॉ. अंजना सिंह (असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी एवं प्रदेश अध्यक्ष हिंदू भगवा वाहिनी उत्तर प्रदेश) उपस्थित रहीं।

मुख्य अतिथि ने कहा कि आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही हैं। महिलाओं की परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा शिक्षा और आत्मनिर्भरता के माध्यम से सशक्त बनने का संदेश दिया।

विशिष्ट अतिथि नरेंद्र कौर भाटिया ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि नारी शक्ति असीमित है। यदि महिलाएं दृढ़ निश्चय और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें तो उन्हें सफलता प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता।

विशिष्ट अतिथि डॉ. अंजना ने कहा कि महिलाओं के अधिकार और सम्मान की रक्षा करना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। शिक्षा, आत्मविश्वास और सामाजिक सहयोग के माध्यम से महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण को समाज की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार बताया।

इस दौरान संस्था की समस्त महिला सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं शिल्की श्रीवास्तव ने विशिष्ट अतिथि डॉ. अंजना सिंह, जूही सिंह ने विशिष्ट अतिथि नरेंद्र कौर भाटिया और डॉ. प्रिया सिंह ने मुख्य अतिथि के जीवन परिचय दिया। संस्थाध्यक्ष आराधना सिंह ने कहा कि समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान अतुलनीय रहा है। महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर होना चाहिए ताकि समाज में सकारात्मक संदेश पहुंच सके।

लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष अतुल सिंह ने इंटरनेशनल वूमेन्स डे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन महिलाओं के योगदान को सम्मानित करने और समाज में उनकी भूमिका को पहचान देने का अवसर है। अंत में कार्यक्रम संयोजक अर्चना श्रीवास्तव और एकता बरनवाल ने सभी अतिथियों, सदस्यों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अर्चना सिंह ने किया।

इस अवसर पर आराधना सिंह, यवनिका सिंह, सीमा सहाय, चेतना साहू, किरण सेठ, नीतू सिंह, सुषमा सोनकर, निशा कनौजिया, रेखा सिंह, शिल्पी जायसवाल , मीना गुप्ता, बबीता जयसवाल, पूजा श्रीवास्तव, उमा गुप्ता, रजनी साहू, माया मौर्य, सुधा बैंकर, मेघना रस्तोगी, वंशिका सिंह, पूनम जायसवाल, ज्योति जायसवाल, डाली गुप्ता, नीतू गुप्ता, साक्षी टंडन, सुमन गुप्ता, पूजा श्रीवास्तव, प्रिया सिंह, शिल्की श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, एकता बरनवाल, जूही सिंह, शोभा सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!