Jaunpur News: मुफलिसी में रहने वालों के लिये बनें सहारा: मौलाना काशमी

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: मुफलिसी में रहने वालों के लिये बनें सहारा: मौलाना काशमी


  • डेहरी ईदगाह पर पढ़ी गयी ईद की नवाज, मांगी गयी दुआ

अरविन्द यादव

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के डेहरी गांव में स्थित शाही ईदगाह पर शनिवार को अकीदतमंदों ने ईद की नवाज पढ़ देश की उन्नति और भाईचारे को बढ़ाने के लिए दुआएं मांगी। तकरीर करते हुए मौलाना हस्सान अहमद काशमी रोजेदारों को नवाज अदा कराई। साथ ही कहा कि सभी धर्मों के लोगों को आपस में भाईचारा बढ़ाना चाहिए। प्रेम और सहयोग की भावना से ही समाज और देश की तरक्की संभव है। मुफलिसी में रहने वालों के लिए सहारा बने। अल्लाह की इबादत करते रहे और नेक रास्तों पर चलें। तत्पश्चात लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई देते हुये आपसी भाईचारे का संदेश दिया। 

नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को मिठाइयां बांटी और खुशियां साझा करके अपने पूर्वजों की कब्र पर जाकर उनके लिये दुवाएं मांगीं। छोटे बच्चों ने भी एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। वहीं प्रधानपति फरहान अहमद ने ईद की बधाई देते हुए कहां कि अल्लाह के सामने ना कोई छोटा है ना बड़ा, ना कोई अमीर है ना कोई गरीब है। बता दें कि ईदगाह के बाहर सजे मेलों में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। अपनी ईदी से खिलौने और मिठाइयां खरीदते बच्चों के चेहरों पर त्योहार की रौनक झलक रही थी। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से सर्की चौकी प्रभारी मय टीम के साथ ईदगाह पर मौजूद रहे।



adsads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!