Jaunpur News: कालरात्रि के दिन मां दक्षिणा काली का होगा भव्य श्रृंगार

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: कालरात्रि के दिन मां दक्षिणा काली का होगा भव्य श्रृंगार


शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। शहर के सिटी रेलवे स्टेशन के समीप ओवरब्रिज के नीचे बगल में स्थित मंदिर में श्री मां आद्याशक्ति दक्षिणा काली की विशाल प्रतिमा अत्यन्त मनोहारी है। पूर्वांचल में ऐसे आकर्षक भव्य कालिका धाम मंदिर की महिमा अत्यन्त निराली है। चैत्र नवरात्र के पहले दिन से मां काली का दर्शन करने के लिए दूर-दराज क्षेत्रों से काफी संख्या में लोग यहां पर आ रहे हैं। मंदिर के प्रधान पुजारी भगवती सिंह ने बताया कि चैत्र नवरात्रि में 25 मार्च सप्तमी को कालरात्रि का दिन है। इस दिन मां काली का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। यह दिन मां काली का सर्वशक्ति एवं सौभाग्य प्रदायक है। इस दिन मां का दर्शन, पूजन-अर्चन, स्मरण जीवन को ज्योर्तिमय तथा मंगलमय कर देता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि मां काली का  श्रृंगार दर्शन कर पुण्य के भागी बने।




ads

ads

ads

ads

ads
ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!