Jaunpur News: जन सहयोग से देश होगा टीवी मुक्त: जेसीआई

Aap Ki Ummid
follow us

 

Jaunpur News: जन सहयोग से देश होगा टीवी मुक्त: जेसीआई


शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। विश्व क्षय रोग दिवस पर जेसीआई जौनपुर ने जनपद में क्षय रोग के उन्मूलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। संस्थाध्यक्ष अंजनी प्रजापति की अध्यक्षता में विश्व टीबी दिवस  पर आयोजित कार्यक्रम में 20 क्षय रोगियों को निःशुल्क पौष्टिक आहार सामाग्री प्रदान की गई। मरीजों की सूची टीबी हॉस्पिटल से संपर्क करके प्राप्त की गई थी। संस्थाध्यक्ष ने सभी से आग्रह किया कि टीबी के मरीजों के प्रति संवेदनशील रहे और उन्हें समाज के मुख्य धारा से जोड़े। यह लाइलाज बीमारी नहीं है। ऐसी समस्त जांच और दवाइयां सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर पूरी तरह से निशुल्क उपलब्ध हैं। इस अवसर पर चेयरपर्सन सीमा चक्रवाल, सचिव सतीश जायसवाल, हर्षित मौर्या, राकेश, सोनी देवी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अंत में "टीबी हारेगा-देश जीतेगा" नारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।






ads

ads

ads

ads
adsads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!