Jaunpur News: इमाम खामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में हुआ प्रदर्शन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  इमाम खामेनई की शहादत की खबर पर जौनपुर में हुआ प्रदर्शन


जौनपुर। रहबर अली ख़ामेनई की शहादत की खबर फैलते ही जौनपुर नगर में मुस्लिम समाज के बीच गहरा शोक और आक्रोश देखने को मिला। विभिन्न मोहल्लों से बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आये और अमेरिका व इजराइल के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी किया।

शहर के सदर इमाम बारगाह पर धर्मगुरु मौलाना सफदर हुसैन ज़ैदी की अगुवाई में ज़ोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जताया और हमले की कड़ी निन्दा किया जिससे माहौल गमगीन होने के साथ आक्रोश से भरा दिखाई दिया।

इस मौके पर मौलाना ने कहा कि रहबर की शहादत केवल ईरान का नहीं, बल्कि पूरी उम्मत का नुकसान है। हम इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। अगर विश्व शक्तियां जुल्म का साथ देंगी तो इसका परिणाम गंभीर होगा। हम इंसाफ की मांग करते हैं और अन्तरराष्ट्रीय समुदाय से निष्पक्ष जांच की अपील करते हैं। मुस्लिम समाज सब्र के साथ लेकिन मजबूती से अपना विरोध दर्ज करा रहा है और किसी भी अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाता रहेगा।

प्रदर्शन को देखते हुए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे,अधिकारियों ने लोगों से शान्ति बनाये रखने की अपील किया।

इस अवसर पर मौलाना अम्बर अब्बास खान, मौलाना मोहसिन, मौलाना यासिर, मौलाना अहमद हसन खान, मौलाना शाज़ान, मौलाना जोहैर, अली मंजर, नौशाद हुसैन, चुनमुन, दिलदार हुसैन सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!