Jaunpur News: शैक्षिक भ्रमण करके अयोध्या धाम से लौटे 63 छात्र-छात्राएं

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: शैक्षिक भ्रमण करके अयोध्या धाम से लौटे 63 छात्र-छात्राएं


राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। विकास खण्ड शाहगंज सोंधी क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित कम्पोजिट विद्यालय नटौली के 63 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों का दल शैक्षिक भ्रमण कर अयोध्या धाम से सकुशल वापस लौट आया। यह भ्रमण कार्यक्रम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर डॉ. गोरखनाथ पटेल एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी शाहगंज बसन्त कुमार शुक्ल के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

विद्यालय से दल को वातानुकूलित बस द्वारा अयोध्या धाम के लिए रवाना किया गया था। बस को जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र यादव एवं डॉ. एच.एम. रोहित (डेंटल सर्जन) ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर प्रस्थान कराया था। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, अभिभावकगण एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे थे।

अयोध्या धाम पहुंचकर छात्र-छात्राओं ने प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, परंपरा और इतिहास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। शिक्षकों ने उन्हें स्थलों के महत्व, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि तथा सांस्कृतिक विरासत के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

प्रधानाध्यापक अखिलेश चन्द्र मिश्र ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का प्रभावी माध्यम है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास, जिज्ञासा एवं सामाजिक व्यवहार कौशल का विकास होता है। इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के शैक्षणिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने का कार्य करते हैं।

भ्रमण से लौटे विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखा गया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए इसे ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी बताया। अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए विद्यालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान रंजना चौरसिया, सरिता यादव, औषधी, सदानन्द यादव, शिव कुमार उपाध्याय, प्रेमा देवी, उर्मिला राजभर, जयहिन्द सहित अन्य शिक्षकगण एवं सहयोगी उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने इस सफल शैक्षिक भ्रमण के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं सहयोगियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!