Jaunpur News: स्वाधीन हत्याकाण्ड: न्याय के लिये 23 मार्च को बदलापुर में सजेगी 'जनता की अदालत'

Aap Ki Ummid
follow us


डा. संजय यादव

बदलापुर, जौनपुर। स्वाधीन सिंह और छोटू हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर संघर्ष अब निर्णायक मोड़ पर पहुँच गया है। भारतीय हिंदू मित्र परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद पांडेय सोशल एक्टिविस्ट ने एक बार फिर हुंकार भरते हुए 'जनता की अदालत: लोकतांत्रिक जन संवाद' के दूसरे चरण के आयोजन की घोषणा कर दी है। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक जौनपुर, उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी बदलापुर सहित तमाम उच्चाधिकारियों को रजिस्ट्री के माध्यम से पत्र भेजकर विधिवत सूचित किया है। 

श्री पाण्डेय ने आगामी 23 मार्च को बदलापुर तहसील परिसर में 'जनता की अदालत' आयोजित करने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी है। साथ ही निर्णायक के रूप में उपस्थित होने के लिए अनुरोध किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह संवाद जनता की पीड़ा को शासन तक पहुँचाने का एक लोकतांत्रिक माध्यम है जिसमें क्षेत्र की जनता अपने अधिकारों और न्याय के लिए आवाज बुलंद करेगी। क्षेत्र में बढ़ते जनाक्रोश और 'जनता की अदालत' के आह्वान ने स्थानीय प्रशासन की बेचैनी बढ़ा दी है। अब क्षेत्र की नजरें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!