Jaunpur News: जौनपुर में हुआ अण्डर—19 क्रिकेट ट्रायल, 172 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

Aap Ki Ummid
follow us

शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में जनपद के क्रिकेट स्टेडियम पर अण्डर-19 क्रिकेट ट्रायल का आयोजन हुआ जहां 172 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ट्रायल सिलेक्शन कमेटी में अभय सिंह, हिमांशु यादव, विजय गुप्ता, संजय यादव और विवेक सिंह रहे। ट्रायल प्रक्रिया सेक्रेटरी सिद्धार्थ सिंह के निर्देशन में संपन्न करायी गयी। सिद्धार्थ सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इसमें से 60 लोगों का कैंप कराया जाएगा। 60 खिलाड़ियों में चार टीम बनाकर सिलेक्शन मैच कराया जाएगा। सिलेक्शन मैच में प्रदर्शन के आधार पर आखिरी चयन किया जाएगा। ट्रायल का उद्घाटन पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने किया। इस दौरान वरिष्ठ खिलाड़ी अभिषेक सिंह, विवेक यादव, अंशु सिंह, मयंक सिंह, गुलाब निषाद, संकेत यादव, पंकज निषाद घंटी, कुलदीप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!