Jaunpur news: जनपदस्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका प्रतियोगिताएं 15 मार्च से

Aap Ki Ummid
follow us

जौनपुर। जिला क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह ने बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में 15 मार्च से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है। उक्त के क्रम में 15 मार्च को जूनियर बालिका कबड्डी, जूनियर बालिका वॉलीबाल तथा जूनियर बालक एवं बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। 16 मार्च को जूनियर बालक कबड्डी, जूनियर बालक वॉलीबाल, जूनियर बालक फुटबाल तथा जूनियर बालक एवं बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 18 मार्च को जूनियर बालक एवं बालिका वेटलिफ्टिंग, जूनियर बालक एवं बालिका तलवाबाजी, जूनियर बालक एवं बालिका हैण्डबाल एवं जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

तद्क्रम में तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्टेडियम में 17 मार्च को जूनियर बालक एवं बालिका बास्केटबाल, जूनियर बालक एवं बालिका टेबल टेनिस, जूनियर बालक एवं बालिका बॉक्सिंग एवं जूनियर बालक एवं बालिका बैडमिन्टन प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। टीम गेम में इच्छुक टीमें अपनी प्रविष्टि प्रतियोगिता से एक दिन पूर्व की अपरान्ह 5 बजे तक जिला खेल कार्यालय इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में निर्धारित प्रारूप पर सम्बन्धित खेल प्रशिक्षक को अवश्य उपलब्ध करायें। कबड्डी, वॉलीबाल, हैण्डबाल, बास्केटबाल में खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक की संख्या 12$1 होगी। फुटबाल एवं हॉकी में खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक की संख्या 16$1 होगी। कुश्ती में प्रथम 3 स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों तथा तलवारबाजी, वेटलिफ्टिंग व बॉक्सिंग में प्रथम 10, द्वितीय 10 तथा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 20 खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा।

एथलेटिक्स में विभिन्न इवेन्ट में प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। बैडमिन्टन एवं टेबल-टेनिस के बालक एवं बालिका वर्ग एकल व युगल दोनों वर्गों में प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। खिलाड़ी के आयु सत्यापन के लिए आधार कार्ड एवं हाईस्कूल का मूल प्रमाण पत्र अपने साथ लेकर आयेंगे। आयु निर्धारण के लिए इन्हीं अभिलेखों को आधार माना जायेगा। विद्यालय की टीमें अपनी प्रविष्टि विद्यालय के प्रधानाचार्य या खेल अध्यापक के माध्यम से करायेंगी। प्रतियोगिता समाप्ति उपरान्त खिलाड़ियों/टीमों को पुरस्कृत किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!