Jaunpur news: शाहगंज में 14 को होगा 'होली हुड़दंग सीजन-5' का आयोजन, रंगों एवं मस्ती से सजेगा कार्यक्रम

Aap Ki Ummid
follow us


Jaunpur news: शाहगंज में 14 को होगा 'होली हुड़दंग सीजन-5' का आयोजन, रंगों एवं मस्ती से सजेगा कार्यक्रम

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर में होली के पर्व को लेकर उत्साह चरम पर है। इसी क्रम में निहारिका ब्यूटी सैलून की ओर से “होली हुड़दंग सीजन-5” कार्यक्रम 14 मार्च को आयोजन किया जा रहा है। यह रंगारंग कार्यक्रम पुराना चौक स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित होगा जहां लोग रंग-गुलाल के साथ होली की मस्ती का आनंद ले सकेंगे। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को बंदाना स्कार्फ/दुपट्टा और सनग्लासेस के साथ खुद को स्टाइल करने का अवसर मिलेगा जिससे होली का उत्साह और भी बढ़ेगा।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का समय शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसमें 5 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए 200 रुपये प्रति व्यक्ति टिकट रखा गया है। साथ ही प्रतिभागियों से मजेदार खेलों के लिए पुराने कपड़े साथ लेकर आने का अनुरोध किया गया है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है तथा अधिक जानकारी के लिए रिशिराज जायसवाल से संपर्क किया जा सकता है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया है।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!